आज से नहीं चलेगा Ayushman Card,  जरूरतमंद मरीजों का मुफ्त इलाज पूरी तरह से रहेगा ठप... जानिए क्या है वजह

Edited By Isha, Updated: 01 Sep, 2026 10:01 AM

ayushman card will not work today in haryana

प्रदेशभर के निजी अस्पतालों में आज आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाला मुफ्त इलाज पूरी तरह से ठप रहेगा। बकाया बिलों के भुगतान में हो रही भारी देरी से आक्रोशित निजी अस्पताल संचालकों ने हड़ताल

 हरियाणा:  प्रदेशभर के निजी अस्पतालों में आज आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाला मुफ्त इलाज पूरी तरह से ठप रहेगा। बकाया बिलों के भुगतान में हो रही भारी देरी से आक्रोशित निजी अस्पताल संचालकों ने हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल का सीधा असर गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर पड़ेगा, जिन्हें अब इलाज के लिए भटकना पड़ सकता है या जेब से पैसे खर्च करने पड़ेंगे।



अस्पताल संचालकों के अनुसार, सरकार पर करोड़ों रुपये का क्लेम बकाया है। केवल हिसार जिले की ही बात करें तो वहां के निजी अस्पतालों का करीब 1200 करोड़ रुपये का बकाया अटका हुआ है। लंबे समय से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जब कोई समाधान नहीं निकला, तो संचालकों को कड़ा रुख अपनाने पर मजबूर होना पड़ा।

 प्रदेशभर के निजी अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत अरबों रुपये का क्लेम कई महीनों से अटका हुआ है, जिससे अस्पतालों को चलाने में आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। संचालकों का आरोप है कि क्लेम के नाम पर बेवजह की कटौतियां की जाती हैं और भुगतान में अनचाही देरी की जाती है। डॉक्टरों की मांग है कि इलाज के बाद क्लेम का निपटारा तय समय सीमा के भीतर किया जाए ताकि सेवाएं बाधित न हों।



निजी अस्पताल संघ (आईएमए और प्राइवेट हॉस्पिटल्स एसोसिएशन) ने साफ कहा है कि जब तक सरकार बकाया राशि के त्वरित भुगतान का ठोस आश्वासन नहीं देती, तब तक आयुष्मान योजना के तहत नया एडमिशन और मुफ्त इलाज बंद रहेगा। हालांकि, आपातकालीनसेवाओं को लेकर संचालकों का रुख स्थानीय स्तर पर निर्भर करेगा।


 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!