अबकी बार कांग्रेस की सरकार : तंवर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Dec, 2017 12:58 PM

now the congress government  tanwar

कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डा.अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा भाजपा सरकार के शासन से दुखी है ओर प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। अशोक तंवर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन केे जोनल संयोजक नरेश...

सफीदों(प्रवीन):कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डा.अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा भाजपा सरकार के शासन से दुखी है ओर प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। अशोक तंवर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन केे जोनल संयोजक नरेश जांगड़ा द्वारा निकाली जाने वाली सद्भावना यात्रा में शामिल होने के दौरान अपने विचार रख रहे थे। अशोक तंवर ने आगे कहा कि जिन उम्मीदों के साथ प्रदेश की जनता ने भाजपा को वोट दिया था सत्ता में आने के बाद भाजपा जनता की किसी भी उम्मीद पर खरा नहीं उतरी है।

 केंद्र की भाजपा सरकार ने नोटबंदी कर व जी.एस.टी. लागू कर जनता को खुन के आंसू रुलाने का काम किया है जिसका बदला जनता समय आने पर वोट की चोट से लेगी। उन्होंने नरेश जांगड़ा द्वारा निकाली जाने वाली यात्रा पर नरेश की पीठ थपथपाते हुए कहा कि ऐसे ही मेहनती व संघर्षशील नेताओं की बदौलत कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी। उल्लेखनीय है कि यात्रा में शामिल सैंकड़ों की तादाद में कार्यकत्र्ता उपमंडल के लगभग 25 गांवों से होते हुए गुजरेंगे और यात्रा का समापन 11 दिसम्बर को गांव टिटोखेड़ी में होगा। यह यात्रा नगर की अग्रवाल धर्मशाला से शुरू हुई थी। इस अवसर पर उनके साथ राजेंद्र वशिष्ट, मनोज राणा, विक्रम विर्क, गोविंद, जगतार सिंह, वलविंद्र सिंह, नफे सिंह, विनोद कुमार, कृष्ण पांचाल, जगदीश सैनी व कृष्ण जांगड़ा सहित सैंकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद थे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!