कालेधन को सफेद करने का अड्डा बने BJP कार्यालय: नवीन जयहिंद

Edited By Updated: 07 Dec, 2016 09:46 AM

haryana  black money  rohtak  bjp  naveen jaihind

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि...

रोहतक (दीपक भारद्वाज): आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी के तमाम कार्यालय कालेधन को सफेद करने का अड्डा बने हुए है। यही नहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता इन दिनों नेता न रह कर कालेधन को सफेद करने वाले एंजेट बने हुए है। नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश मे पंचायत को अभी तक एक भी रुपया नहीं मिला है और मुख्यमंत्री विकास की बात करते है।

आप नेता नवीन जयहिंद ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा नोटबंदी की वजह से प्रत्येक वर्ग दुखी है। किसान से लेकर व्यापारी तक परेशान हो चुका है।

उन्होंने कहा है कि आज सारा देश लाइन में लगा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकत्ता लोगों के बीच में जा रहे है, जो लोग मोदी के नारे लगाते थे। वही लोग अब बीजेपी का विरोध करते हुए नजर आ रहे है।

आप नेता नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि यू तो मुख्यमंत्री हर विधान क्षेत्र में जाकर रैली कर रहे हैं, लेकिन विकास के नाम पर लोगों के साथ धोखा हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के किसानों को सरकार बर्बाद करने पर तुली हुई है। प्रदेश में किसानोें को सरेआम लूटा जा रहा है। खाद्य बीज के दामों में भी फर्क है। सरकारी दुकानों पर खाद्य बीज मंहगा है, जबकि निजी दुकानों पर सस्ता है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!