Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Aug, 2017 04:28 PM
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंचकूला में हुए दंगों अौर आगजनी मामले में हुए
पंचकूला(उमंग श्योराण):हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंचकूला में हुए दंगों अौर आगजनी मामले में हुए नुकसान का जायजा लिया। हुड्डा पंचकूला की हिंसा में घायल लोगों से भी मिले। हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचकूला में कड़ी सुरक्षा थी। हर जगह चेकिंग हो रही थी, पंचकूला में इतनी सुरक्षा के बाद भी इतने लोगों को कैसे आने दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। ऐसा सरकार के तीन साल में तीन बार हुआ है। हरियाणा सरकार बिना सोच अौर बिना विजन की सरकार है।
हुड्डा ने कहा कि डेरा मामले में न्यायपालिका ने अपना धर्म निभाया लेकिन सरकार ने अपना राधर्म नहीं निभाया है। यदि सरकार अपना राधर्म निभाती तो पंचकूला में जो तोड़फोड़ अौर आगजनी हुई वो न होती। ये सारी घटना वोट बैंक के लिए हुई है। उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी सरकार बनी है तब से प्रदेश का विकास रुक गया है। बीजेपी अपना बचाव कर रही है लेकिन सरकार इस मामले में पूरी तरह से विफल हुई है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि हरियाणा सरकार ने अपना काम अच्छे से नहीं किया। हुड्डा ने हरियाणा सरकार के लिए राष्ट्रपति शासन की मांग की है। पंचकूला में भड़की हिंसा से भी बचा जा सकता था लेकिन सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के चलते कोई कार्रवाई नहीं की। हुड्डा ने हरियाणा सरकार को नाकाम करार दिया और हिंसा के लिए भी जिम्मेदार ठहराया।