3 दिन तक बढ़ेंगी रेलयात्रियों की मुश्किलें

Edited By Deepak Paul, Updated: 16 Nov, 2018 12:02 PM

traffic problems will increase for 3 days

अम्बाला रेलवे डिवीजन में रेलवे पुल को लेकर हो रहे विकास कार्यों को लेकर 18 नवम्बर को साढ़े 8 घंटे तक यातायात बाधित रहेगा। इस दौरान यमुनानगर व अम्बाला-सहारनपुर मार्ग पर पडऩे वाले सभी यात्रियों की परेशानियां बढ़ेंगी। इस दौरान पुल नंबर-229 जोकि पिलखनी...

यमुनानगर(त्यागी): अम्बाला रेलवे डिवीजन में रेलवे पुल को लेकर हो रहे विकास कार्यों को लेकर 18 नवम्बर को साढ़े 8 घंटे तक यातायात बाधित रहेगा। इस दौरान यमुनानगर व अम्बाला-सहारनपुर मार्ग पर पडऩे वाले सभी यात्रियों की परेशानियां बढ़ेंगी। इस दौरान पुल नंबर-229 जोकि पिलखनी व सरसावा रेलवे स्टेशन के बीच है तथा पुल नंबर-296 बी जोकि अम्बाला कैंट व दुखेड़ी स्टेशन के बीच है पर होने वाले कार्यों को देखते हुए इस रूट सहारनपुर-अम्बाला कैंट पर चलने वाली अप व डाऊन गाडिय़ां बाधित रहेंगी।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह 9.20 से शाम 5.50 तक पुलों पर कार्य चलेगा, जिसके कारण यातायात बाधित होगा। दुखेड़ी व अम्बाला के बीच अप व डाऊन लाइन तथा पिलखनी व सरसावा के बीच पुल नंबर 229 को लेकर होने वाले विकास कार्यों के चलते कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं तथा कुछ के रूट को बदला गया है और कुछ की रि-शैड्यूङ्क्षलग की गई है। 

यह गाडिय़ां हुई रद्द व आंशिक रद्द 
मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 64502 अम्बाला कैंट-सहारनपुर पैसेंजर को इन विकास कार्यों के मद्देनजर रद्द कर दिया गया है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12063, हरिद्वार ऊना हिमाचल जन शताब्दी एक्सप्रैस 18 नवम्बर को व 12064 ऊना हिमाचल हरिद्वार जन शताब्दी एक्सप्रैस 19 नवम्बर को रद्द की गई है। इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 54304 कालका-दिल्ली पैसेंजर अम्बाला कैंट व दिल्ली के बीच रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12054 अमृतसर हरिद्वार जन शताब्दी एक्सपै्रस अम्बाला कैंट व हरिद्वार के बीच रद्द रहेगी। 

गाड़ी संख्या 12053 हरिद्वार से अमृतसर जन शताब्दी, हरिद्वार-अम्बाला के बीच रद्द होगी। गाड़ी संख्या 14712 श्री गंगानगर हरिद्वार एक्सप्रैस 18 नवम्बर को अम्बाला कैंट व हरिद्वार के बीच रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14711 हरिद्वार श्री गंगा नगर, हरिद्वार व अम्बाला कैंट के बीच रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 64513 सहारनपुर- नगलडैम, सहारनपुर व अम्बाला कैंट के बीच रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54540 अम्बाला कैंट निजामुदीन पैसेंजर अम्बाला कैंट व सहारनपुर के बीच रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54539 निजामुदीन अम्बाला कैंट पैसेंजर सहारनपुर व अम्बाला कैंट के बीच रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54541 मेरठ सिटी अम्बाला कैंट पैसेंजर सहारनपुर व अम्बाला कैंट के बीच रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 15012 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रैस चंडीगढ़ व सहारनपुर के बीच रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रैस 17 नवम्बर को सहारनपुर व चंडीगढ़ के बीच रद्द रहेगी। 

इन गाडिय़ों के हुए रूट परिवर्तन 
इसी प्रकार इन विकास कार्यों को देखते हुए कुछ गाडिय़ों के रूप में परिवर्तन किया गया है, जिनमें गाड़ी संख्या 15209 सहारसा अमृतसर एक्सप्रैस 17 नवम्बर को वाया मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली-पानीपत होते हुए अम्बाला कैंट पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 12357 कलकत्ता-अमृतसर एक्सप्रैस वाया मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली से पानीपत होते हुए अम्बाला कैंट पहुंचेगी।

 गाड़ी संख्या 15903 डिबरूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रैस 16 नवम्बर को इसी रूट से अम्बाला कैंट पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 15210 अमृतसर सहारसा एक्सप्रैस 18 नवम्बर को वाया अम्बाला कैंट, पानीपत, दिल्ली, गाजियाबाद होते हुए मुरादाबाद पहुंचेगी तथा गाड़ी संख्या 22552 जालंधर सिटी दरबंगा एक्सप्रैस 18 नवम्बर को वाया पानीपत, दिल्ली, गाजियाबाद होते हुए मुरादाबाद पहुंचेगी। 

इन गाडिय़ों के हुए समय परिवर्तन 
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 54542 अम्बाला कैंट मेरठ सिटी पैसेंजर 18 नवम्बर को चलने वाले के समय में परिवर्तन किया गया है। गाड़ी संख्या 54531 अम्बाला कैंट कालका पैसेंजर के भी 18 नवम्बर के लिए समय में परिवर्तन किया गया है। गाड़ी संख्या 22424 अमृतसर गोरखपुर 18 नवम्बर को अम्बाला डिवीजन से विनियमित किया जाएगा।

क्या कहते हैं सीनियर डी.सी.एम.
इस संबंध में उत्तर रेलवे अम्बाला डिवीजन के सीनियर डी.सी.एम. प्रवीन गोड द्विवेदी ने बताया कि अगले 3 दिनों तक रेल लाइन पर गाडिय़ों की आवाजाही प्रभावित होगी। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से 18 नवम्बर को होने वाले विकास कार्यों को देखते हुए गाडिय़ों को या तो रद्द किया गया है या फिर उनके रूट में परिवर्तन किया गया है। 18 नवम्बर को 9 बजकर 20 मिनट से लेकर 5.50 तक विकास कार्य होंगे और इस दौरान गाडिय़ों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!