अपहरण कर मारपीट करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Edited By Deepak Paul, Updated: 13 Dec, 2018 12:27 PM

the third accused arrested for abduction and abduction

अपहरण कर मारपीट करने के आरोप में सी.आई. ए.-2 की टीम ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है ताकि पूरे माम

यमुनानगर(ब्यूरो): अपहरण कर मारपीट करने के आरोप में सी.आई. ए.-2 की टीम ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके। वारदात के पकड़े गए पहले आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सी.आई.ए.-2 इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि अपहरण कर मारपीट का तीसरा आरोपी सुढैल मोड़ पर बाईपास के पास घूम रहा है।

ए.एस.आई. राम प्रसाद, सब-इंस्पैक्टर धर्मपाल, निर्मल सिंह व कुलदीप की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर बाईपास के पास से तीसरे आरोपी ससौली निवासी सचिन को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे सी.आई.ए.-2 इंस्पैक्टर श्रीभगवान यादव का कहना है कि आरोपी से फोन, छीने गए पैसे व वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट बाइक बरामद करनी है। इसके अलावा यह और भी अन्य मामलों में शामिल हो सकता है। इसकी भी जांच की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!