आपसी रंजिश के चलते दादा-पोते पर डंडों-लाठियों से हमला, 20 पर केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 29 Mar, 2020 04:22 PM

grandparents attack on grandparents with sticks and sticks case filed on 20

गंगा नगर कालोनी जगाधरी में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने दादा-पोते पर लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ केस.....

यमुनानगर (ब्यूरो) : गंगा नगर कालोनी जगाधरी में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने दादा-पोते पर लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गंगा नगर कालोनी निवासी जगदीश ने पुलिस को बताया कि उसका कुछ दिन पहले मान सिंह व उसके भाई रूपचंद्र के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसने बताया कि उसका भाई मदन व उसका पोता राजबीर सुबह घर के बाहर बैठे थे।

इस दौरान दोनों आरोपियों ने अपने परिवार के सदस्यों राजिंद्र, नरेश, विशाल, राहुल, रोहित, महेश, संदीप, दीपक, यशोधा, अनिता, निर्मला, रानी, शीला, आरती, विमला, राजकुमारी, सोनिया व एक अन्य निर्मला के साथ मिलकर उन दोनों पर लाठियों व ईंटों से हमला कर दिया। हमले में वह दोनों घायल हो गए। मारपीट की आवाज सुनकर जब परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत में दिए आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!