1 आई.ए.एस. सहित 2 एच.सी.एस. अधिकारी स्थानांतरित

Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Jan, 2019 11:29 AM

1 ias including 2 hcs officer transferred

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आई.ए.एस. और 2 एच.सी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। विशेष सचिव लोक निर्माण (भवन और सड़कें) और जन-स्वास्थ्य  अभियांत्रिकी विभाग गीता भारती को हेमा शर्मा की अवकाश अवधि के दौरान महिला एवं...

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आई.ए.एस. और 2 एच.सी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। विशेष सचिव लोक निर्माण (भवन और सड़कें) और जन-स्वास्थ्य  अभियांत्रिकी विभाग गीता भारती को हेमा शर्मा की अवकाश अवधि के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक और विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। नगराधीश भिवानी वेद प्रकाश को सहकारी चीनी मिल कैथल के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। सहकारी चीनी मिल कैथल के प्रबंध निदेशक और रजिस्ट्रार राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान कुरुक्षेत्र कंवर सिंह को नगराधीश भिवानी नियुक्त किया गया है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!