नशे के सौदागरों पर शिकंजा: 520 प्रतिबंधित कैप्सूल सहित आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से UP से ला रहा था युवक

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Jun, 2026 02:54 PM

crackdown on drug dealers

नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए यमुनानगर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 520 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यमुनानगर (परवेज खान) : नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए यमुनानगर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 520 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे नशे के पूरे नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज अनिल कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि गांव शादीपुर के पास एक युवक भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार कुलदीप की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो आरोपी की पहचान पुराना हमीदा निवासी विक्की पुत्र राजवीर के रूप में हुई। उसके कब्जे से 520 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए। ड्रग कंट्रोलर डॉ. बिंदु धीमान द्वारा जांच में कैप्सूल प्रतिबंधित पाए गए, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

लंबे समय से UP से प्रतिबंधित दवाइयां लेकर आ रहा था आरोपी 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से उत्तर प्रदेश से प्रतिबंधित दवाइयां लाकर क्षेत्र के युवाओं में नशा बेचने का धंधा चला रहा था। इतना ही नहीं आरोपी के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं और वह एक केस में पुलिस का घोषित भगोड़ा भी रह चुका है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!