व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे फैंका शव

Edited By Isha, Updated: 20 Jul, 2019 11:12 AM

strangled person dead fenced dead on road side

बादली क्षेत्र के गांव माजरी के व्यक्ति की गला घोंटकर व चोटें मारकर हत्या कर दी गई। बाद में उसके शव को सड़क किनारे डाल दिया गया। वारदात के पीछे क्या वजह रही है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।  बादली थाना पुलिस कई एंगल से इसको

बहादुरगढ़/झज्जर (स.ह./पंकेस): बादली क्षेत्र के गांव माजरी के व्यक्ति की गला घोंटकर व चोटें मारकर हत्या कर दी गई। बाद में उसके शव को सड़क किनारे डाल दिया गया। वारदात के पीछे क्या वजह रही है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।  बादली थाना पुलिस कई एंगल से इसको लेकर जांच करते हुए जानकारी जुटा रही है। साथ में मृतक के साथ उठने-बैठने वाले व्यक्तियों से भी पता लगा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में लाया गया। 
जानकारी अनुसार धर्मपाल जो कि 2 बच्चों का पिता था और पशुपालक व मजदूरी करता था। परिवार के सदस्यों के अनुसार 17 जुलाई की शाम वह किसी कार्य के लिए बाहर जाने की बात कहकर निकला था लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। उसके भाई संजय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे धर्मपाल की हत्या करके उसके शव को सड़क किनारे डाले जाने के बारे में उन्हें पता चला। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उसके गले में परना (कपड़ा) से गले में कसकर 2 गांठ बांधी हुई थी और चेहरे व सिर के पीछे चोटों के निशान थे।

घटनास्थल के पास ही खून से सने 2 पत्थर भी पड़े थे। डी.एस.पी. अशोक कुमार, बादली थाना पुलिस व एफ.एस.एल. टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। बादली एस.एच.ओ. उप-निरीक्षक देवेंद्र ने बताया कि घटनास्थल के पास से शराब की बोतल व गिलास भी मिले हैं। ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही है शराब पीने के दौरान कोई कहासुनी हुई होगी। पत्थरों से चोटें मारकर व कपड़े से गला घोंटा गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम व विसरा रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!