उज्ज्वला योजना: लाभार्थियों के गैस सिलैंडर नि:शुल्क होंगे रिफिल

Edited By Isha, Updated: 04 Apr, 2020 03:04 PM

ujjwala scheme gas cylinders of beneficiaries will be refilled free

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के रसोई गैस सिलैंडर 3 महीने तक नि:शुल्क भरे जाएंगे। यह योजना सिर्फ.....

रेवाड़ी (गंगाबिशन) : उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के रसोई गैस सिलैंडर 3 महीने तक नि:शुल्क भरे जाएंगे। यह योजना सिर्फ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए लागू की गई है। जिन उपभोक्ताओं के पास पी.एम. उज्ज्वला योजना का गैस कनैक्शन है, उनके बैंक खाते में सरकार द्वारा अग्रिम राशि डाली जाएगी। यह राशि 3 महीने की अवधि के लिए अप्रैल से जून 2020 तक पी.एम.यू.वाई. लाभार्थी परिवारों को दी जाएगी।

डी.सी. यशेन्द्र सिंह ने बताया कि यह योजना 1 अप्रैल 2020 से लागू हो चुकी है। सरकार द्वारा यह राशि ग्राहक के खाते में डाली जाएगी। इसके बाद ग्राहक के मोबाइल नंबर पर एस.एम.एस. के माध्यम से भेजा जाएगा तथा वह उपभोक्ता मुफ्त एल.पी.जी. गैस सिलैंडर बुक करके योजना का लाभ उठा सकते हैं। बुकिंग के लिए पी.एम.यू.वाई. ग्राहक आई.वी.आर.एस., मोबाइल ऐप, इंडियन वन ऐप, मिस्ड कॉल, पेटीएम एप आदि पर रिफिल बुकिंग कर सकते हैं।

रिफिल डिलीवरी के बाद ग्राहक 15 दिन के बाद ही दूसरा सिलैंडर बुक करवा सकता है तथा पहले लिए गए सिलैंडर का प्रमाण पत्र एजैंसी को देना होगा। यदि कोई उपभोक्ता एक माह के अन्तराल में दूसरा सिलैंडर लेना चाहता हो तो उस सिलैंडर की कीमत देनी होगी। इसकी सबसिडी ग्राहक को प्राप्त होगी। परन्तु मुफ्त सिलैंडर की सबसिडी प्राप्त नहीं होगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता के आधार नम्बर व बैंक खाता संख्या में त्रुटि है या अग्रिम राशि प्राप्त नहीं हो रही है, वह गैस वितरक से सम्पर्क करें या ओ.एम.सी. के हैल्पलाइन नम्बर (बी.पी.सी. फोन नंबर-1800 224,344) से सम्पर्क  कर सकते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!