सीएम ने गृहमंत्री को पत्र लिख मांगा पंजाब विवि में हरियाणा का हिस्सा

Edited By Deepak Paul, Updated: 13 Jul, 2018 01:11 PM

cm seeks written letter to home minister haryana share in punjab university

पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ में हरियाणा के हक को बहाल करने की मनोहर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं के हितों का ध्यान रखते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखते हुए पंजाब विवि में हरियाणा के हिस्से को बहाल कराने का अनुरोध...

चंडीगढ(चंद्रशेखऱ धरणी): पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ में हरियाणा के हक को बहाल करने की मनोहर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं के हितों का ध्यान रखते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखते हुए पंजाब विवि में हरियाणा के हिस्से को बहाल कराने का अनुरोध किया है। इसके लिए हरियाणा पंजाब विवि को पंजाब सरकार के बराबर अनुदान राशि देने को भी तैयार है। उन्होंने साथ लगते जिलों के कॉलेज की इससे संबद्धता के साथ-साथ हरियाणा के युवाओं को विश्वविद्यालय में बराबर का हक दिलाने की मांग उठाई गई है।

खट्टर द्वारा गृहमंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखकर अनुरोध किया गया है कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना में हरियाणा के पंजाब विश्वविद्यालय में भागीदारी को बहाल करवाया जाए।  इसके साथ संबद्ध किए जाने वाले कालेजों में दाखिला के लिए हरियाणा की वर्तमान आरक्षण नीति तथा विश्वविद्यालय कैंपस में संचालित कोर्सों में  केंद्रीय आरक्षण नीति को लागू किया जाए और  पूर्व की भांति पंजाब विश्वविद्यालय मेेंं हरियाणा के प्रतिनिधित्व को सीनेट, सिंडीकेट, वित्त बोर्ड में स्थान दें और आरक्षण के मुताबिक बराबर की भागीदारी प्रदान की जाए। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में चंडीगढ की रचना और चरित्र में बढोतरी हुई है, जिससे इसका विस्तार ट्राईसिटी के तौर पर हो रहा है। हरियाणा से बडी संख्या में छात्र पंजाब विवि कैंपस में विभिन्न एडवांस और प्रोफेशनल कोर्सों में दाखिला लेने के लिए आते हैं। ऐसे में हरियाणा को उसका हक बहाल किया जाए तो हरियाणा के छात्रों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा और हमारे युवाओं की प्रतिभा को निखारा जा सकेगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!