पंजाब पुलिस व हरियाणा के ग्रामीणों में खूनी झड़प, फायरिंग में एक की मौत, कई घायल

Edited By Shivam, Updated: 09 Oct, 2019 06:50 PM

सिरसा के गांव देसूजोधा में बठिंडा पुलिस और ग्रामीणों में खूनी झड़प हुई, जिसमें जग्गा सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं 5 से 6 पुलिस कर्मी घायल बताए जा रहे हैं, एक पुलिस कर्मचारी को गोली भी लगी है। घायल पुलिस कर्मी को अस्पताल में भर्ती करवा...

सिरसा (सतनाम सिंह): सिरसा के गांव देसूजोधा में बठिंडा पुलिस और ग्रामीणों में खूनी झड़प हुई, जिसमें जग्गा सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं 5 से 6 पुलिस कर्मी घायल बताए जा रहे हैं, एक पुलिस कर्मचारी को गोली भी लगी है। घायल पुलिस कर्मी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

PunjabKesari, Haryana

बताया जा रहा है कि पंजाब के रामा मंडी पुलिस थाने में बठिंडा निवासी गगनदीप सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मामले में गगनदीप से पूछताछ के दौरान सप्लायर के तौर पर देसूजोधा निवासी कुलविंद्र सिंह का नाम सामने आया था। आरोप था कि कुलविंद्र सिंह ने गगनदीप को नशीली गोलियां मुहैया करवाई थी।

PunjabKesari, Haryana

बुधवार को बठिंडा पुलिस सुबह 5 बजे गांव देसूजोधा में कुलविंद्र सिंह को पकडऩे पहुंची। यहां दोनों पक्षों में बहस हो गई। बहस बढ़ते बढ़ते दोनों पक्षों में विवाद बढ़  गया जिसके बाद कुलविंद्र सिंह के परिवार ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए बठिंडा पुलिस ने गोली चलाई।

PunjabKesari, Haryana

फिलहाल, डबवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। डबवाली के डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में हुई झड़प में फपुलिसपर फायरिंग भी हुई है। मारपीट में पंजाब पुलिस के 5-6 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। एक पुलिस कर्मी को गोली लगी है। उन्होंने कहा कि डबवाली पुलिस को घटना स्थल से पिस्तौल भी बरामद हुई है जो पंजाब पुलिस की बताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!