पढ़ाई के साथ-साथ अब मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Edited By Sanjeev Nain, Updated: 25 Nov, 2020 03:03 AM

along with studies now you will get incentive

पढ़ाई के साथ-साथ अब मिलेगी प्रोत्साहन राशि आईटीआई में इंजीनियरिंग करने वाली छात्राओं को 500 रुपए प्रति माह

पानीपत, (संजीव नैन) : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों यानि आईटीआई में एक नई योजना लागू की है। इस योजना के तहत बेटियों का कौशल बढ़ाने और रोजगार प्रदान करने के लिए आईटीआई में पढऩे वाली छात्राओं को सरकार द्वारा 500 रुपए प्रति माह प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का फैसला लिया गया है। यह जानकारी देते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2020-2021 में राजकीय आईटीआई की इंजीनियरिंग ट्रेड में एडमिशन लेने वाली लड़कियों को ही  उक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले की राजकीय आईटीआई में छठी काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। जिसके तहत नए विद्यार्थी 28 नवम्बर तक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा पहले से भी आईटीआई में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को काफी सुविधाएं दी जा रही हैं। जैसे आईटीआई में लडक़ों की एडमिशन फीस जहां 590 रुपए तथा मासिक टयूशन फीस 45 रुपए है वहीं लड़कियों की एडमिशन फीस केवल 545 रुपए तथा कोई मासिक फीस नहीं है। अब फ्री पढ़ाई के साथ-साथ 500 रुपए प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि भी देने का फैसला सरकार ने किया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!