लग्जरी कार में मिला लाखों का गांजा, दो तस्कर काबू

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Oct, 2017 05:48 PM

weed found in luxury car two smugglers arrested

फतेहाबाद सीआईए ने बीती रात बडोपल गांव के बस स्टैंड के पास एक कार से 18 किलो गांजा पकड़ा है। जिसकी कीमत करीब लाख रूपये के ऊपर बताई जा रही है। पुलिस ने गांजे सहित दो लोगों को भी हिरासत में लिया। इस बारे में डीएसपी गुरदयाल सिंह ने बताया कि त्यौहार के...

फतेहाबाद: फतेहाबाद सीआईए ने बीती रात बडोपल गांव के बस स्टैंड के पास एक कार से 18 किलो गांजा पकड़ा है। जिसकी कीमत करीब लाख रूपये के ऊपर बताई जा रही है। पुलिस ने गांजे सहित दो लोगों को भी हिरासत में लिया।

इस बारे में डीएसपी गुरदयाल सिंह ने बताया कि त्यौहार के मद्देनजर सीआईए स्टाफ बडोपल बस स्टैंड पर तैनात थी, इस दौरान एक कार हिसार की तरफ से आ रही थी। टीम ने उसे रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें एक गट्टा मिला,जिसमें 18 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से सिरसा निवासी सोनू गांधी व फतेहाबाद निवासी संदीप को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

डीएसपी ने बताया पुलिस की सूचना के अनुसार दोनो आरोपी काफी समय से नशे के धंधे से जुडे हुए थे, और दिल्ली से 4 हजार प्रति किलोग्राम के हिसाब से गांजा लेकर आते थे जिसके बाद इसे लोकल मार्किट मे 6 हजार रूपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से सप्लाई किया जाता था। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों को पुलिस रिमांड मे अन्य जानकारी पुलिस की ओर से जुटाई जाएगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!