जान पर खेल लहराया तिरंगा, सौ फुट गहरी खाई को दी मात, वीडियो में देखे बहादुरी

Edited By Shivam, Updated: 08 Sep, 2018 08:54 PM

tiranga youngman viral video in katra

एक सच्चा देशभक्त देश के किसी भी कोने में क्यों न चला जाए व देशप्रेम की भावना को बिल्कुल भी नहीं छोड़ता। चाहे उसे इसके लिए अपने जान का जोखिम क्यों न उठाना पड़े। ऐसा ही एक देशभक्त के साथ हुआ, जिसने अपनी कहानी साझा की...

कटरा/टोहाना(सुशील सिंगला): एक सच्चा देशभक्त देश के किसी भी कोने में क्यों न चला जाए व देशप्रेम की भावना को बिल्कुल भी नहीं छोड़ता। चाहे उसे इसके लिए अपने जान का जोखिम क्यों न उठाना पड़े। ऐसा ही एक देशभक्त के साथ हुआ, जिसने अपनी कहानी साझा की। टोहाना मार्किट कमेटी चैयरमेन रिंकू मान माता वैष्णों देवी के दर्शनों के लिए जम्मू गए थे।

PunjabKesari

रिंकू मान ने बताया कि माता वैष्णों की पूजा करने के बाद बाबा भैरों नाथ के दर्शन के लिए निकले तो देखा कि वहां टावर पर लगा देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झुका है, जिससे उसका अपमान हो रहा है। रिंकु मान ने पहले सोचा कि यहां से रोजाना लाखों की तादाद में लोग जा रहे हंै कोई इसके बारे में क्यों नहीं सोच रहा है?  जिसके बाद मान ने देखा कि वह टावर लगभग सौ फुट नीचे जाने वाली खाई के किनारे पर लगा हुआ है। तब मान ने देश का सम्मान के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना उस टावर पर चढ़ गए और झंडे को सीधा किया। इस घटनाक्रम का उन्होंने एक वीडियो भी बनाया है।

PunjabKesari

रिंकू के दोस्त जयदीप बराला, जिले सिंह, कुलदीप चौधरी ने बताया कि इस टावर के साथ खाई 120 फुट गहरी थी, जब मान राष्ट्रीय ध्वज को ठीक करने के लिए गए तो नीचे देखने पर पंाव कांपने लग गए थे, लेकिन उन्होंने अपना आत्मविश्वास बनाए रखा और तिरंगे को ठीक करके ही दम लिया। मान के टावर पर जाकर तिरंगे को सीधा कर नीचे आने पर सैकड़ों लोगों ने उन्हें सैल्यूट किया तथा राष्ट्रीय गान के बाद तिरंगे को सैल्यूट कर मान आगे निकल गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!