बहन के आरोपों के बाद हरकत में पुलिस, हर्षिता का जीजा 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Oct, 2017 10:56 AM

singer harshita dahiya murder case accused police remand

हरियाणवी डांसर और सिंगर हर्षिता दहिया की बहन लता ने अपने पति पर हत्या के आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए उसके जीजा को प्रोटेक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस ने हर्षिता को जीजा को पहले कोर्ट में पेश किया और फिर पूछताछ करने के लिए 4 दिन...

पानीपत(ब्यूरो): हरियाणवी डांसर और सिंगर हर्षिता दहिया की बहन लता ने अपने पति पर हत्या के आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए उसके जीजा को प्रोटेक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस ने हर्षिता को जीजा को पहले कोर्ट में पेश किया और फिर पूछताछ करने के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 
PunjabKesari
हर्षिता दहिया की बहन लता ने आरोप लगाया था कि हर्षिता की हत्या उसके जीजा ने करवाई है। उसका जीजा दिनेश हर्षिता की मां की हत्या का आरोपी है। फिलहाल वो जेल में बंद है। लता ने ये भी आरोप लगाया कि जब हर्षिता कक्षा 10 में थी, उस दौरान उसका जीजा उसे स्कूल से उठा ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसकी बहन ने आरोप लगाया कि हर्षिता अपनी मां की हत्या के मामले में मुख्य गवाह थी। मामले में कुछ दिनों में गवाही होती, उससे पहले ही उसने उसकी हत्या करा दी।
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में पानीपत जिले के चमरारा गांव में अज्ञात बदमाशों ने 22 वर्षीय डांसर हर्षिता दहिया की हत्या कर दी थी। हर्षिता को 4 गोली मारकर हमलावर फरार हो गए हैं। वह वैगनआर गाड़ी से अपने साथियों के साथ कहीं जा रही थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!