राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाएगी स्वामी विवेकानंद की जयंती

Edited By Shivam, Updated: 05 Jan, 2020 03:01 AM

s vivekananda s birth anniversary will be celebrated as national youth day

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में एक बैठक में कहा कि 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन सभी जिलों में मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसका थीम रन फॉर यूथ एंड यूथ फॉर नेशन एंड नेशन फॉर यूथ होगा।...

चंडीगढ़(धरणी): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में एक बैठक में कहा कि 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन सभी जिलों में मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसका थीम रन फॉर यूथ एंड यूथ फॉर नेशन एंड नेशन फॉर यूथ होगा। उन्होंने कहा कि एक साथ युवा शक्ति नए संकल्प व सकारात्मक ऊर्जा के साथ मैराथन में भागीदार बनेंगे और राष्ट्र हित की दिशा में बेहतर करने का संकल्प लेंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को चंडीगढ़ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल आयुक्तों, जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह और मुख्य सचिव केशनी आनन्द अरोड़ा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थि‌त रहे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में मैराथन का आयोजन सफलतापूर्वक किया जाएगा, जिसमें 35 साल आयु वर्ग तक के 5 से 10 हजार प्रतिभागियों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया हैं। 

इसके अलावा, सभी जिला मुख्यालयों पर इन्डोर कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस मौके पर वे स्वयं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों में युवाओं से सीधा संवाद भी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मैराथन में भाग लेने वाले युवा प्रतिभागियों को नेशनलयूथडे डॉट इन वैबसाईट पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम में युवा क्लबों, ग्रवित युवाओं व अन्य सामाजिक संगठनों को भी भागीदार बनाया जाए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!