पीएम मोदी व शाह हरियाणा में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, भाजपा के कई बड़े दिग्गज होंगे शामिल

Edited By Shivam, Updated: 24 Apr, 2019 08:49 PM

भारतीय जनता पार्टी मोदी मैजिक के सहारे हरियाणा में जीत का परचम लहराना चाहती है। इसीलिए लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा हरियाणा में जबरदस्त प्रचार कर रही है। इस बार भाजपा के उम्मीदवार अपने लिए नहीं बल्कि पीएम मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के नाम पर...

हिसार (विनोद सैनी): भारतीय जनता पार्टी मोदी मैजिक के सहारे हरियाणा में जीत का परचम लहराना चाहती है। इसीलिए लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा हरियाणा में जबरदस्त प्रचार कर रही है। इस बार भाजपा के उम्मीदवार अपने लिए नहीं बल्कि पीएम मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के नाम पर वोट मांग रहे हैं। हरियाणा में चुनाव की तारीख 12 मई से ठीक चार दिन पहले खुद पीएम मोदी हरियाणा में प्रचार करने के लिए आ रहे हैं, ताकि वोटिंग से पहले हरियाणा की जनता पर जबरदस्त असर बनाया जा सके।

यहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में 8 और 9 मई को नरेंद्र मोदी अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में अपनी जनसभाएं करेंगे। इस दौरान में तीन से चार कार्यक्रम में भाग लेकर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि 7 वे 8 मई को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरियाणा में 6 जनसभाएं करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर के नेता सुषमा स्वराज, राजनाथ सहित अन्य बड़े स्तर के नेता रैलियों में भाग लेकर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

बराला ने कहा कि आज देश में मोदी के नाम की सुनामी चल रही है, इसलिए हरियाणा प्रदेश की 10 की 10 सीटें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों में भारतीय जनता पार्टी के प्रति काफी उत्साह है, इसलिए आज डॉक्टर राम चंद्र जांगड़ा सहित अन्य लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।

बता दें कि आज इनेलो पिछड़ा वर्ग के प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रामचंद्र जांगड़ा ने अपने सैकंड़ों समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल होने की घोषणा की। सुभाष बराला ने सभी गणमान्य लोगों को पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानित किया व पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।

इस दौरान जांगड़ा ने कहा कि वे इनेलो पार्टी में रहते लोगों के ताने सुनते-सुनते तंग आ चुके थे। अब भाजपा जैसे बड़े परिवार से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर वरिष्ठ उप-प्रधान किसान सेल सूरजभान घासो, रामपाल राणा, धर्मपाल कश्यप, धर्मपाल बेलरखां, ओम प्रकाश जांगड़ा व हरिपाल जांगड़ा आदि ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!