कांग्रेस का हाथ छोड़ नवीन जिंदल ने थामा भाजपा का दामन, कुरुक्षेत्र से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Edited By Saurabh Pal, Updated: 24 Mar, 2024 08:33 PM

naveen jindal left congress and bjp membership

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद व उद्योगपति नवीन जिंदल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है...

डेस्कः लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद व उद्योगपति नवीन जिंदल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने की जानकारी सोशल मीडिया के मध्याम से दी है। वहीं कांग्रेस छोड़ने के बाद नवीन जिंदल ने भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ले ली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा के टिकट पर वह कुरुक्षेत्र लोकसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। 

कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की जानकारी देते हुए जिंदल ने लिखा कि "मैंने 10 वर्ष कांग्रेस पार्टी के कुरुक्षेत्र के सांसद के रूप में संसद में प्रतिनिधित्व किया | मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री Dr मनमोहन सिंह जी का धन्यवाद करता हूँ । आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं"

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!