Edited By Shivam, Updated: 09 Mar, 2019 04:21 PM

ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं देशभर में फैली जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सान्निध्य में चल रहे गायत्री पुरश्चरण अनुष्ठान के दूसरे दिन ब्राह्मणों एवं विद्वानों...
कुरुक्षेत्र (खुंगर): ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं देशभर में फैली जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सान्निध्य में चल रहे गायत्री पुरश्चरण अनुष्ठान के दूसरे दिन ब्राह्मणों एवं विद्वानों ने मुख्य यज्ञशाला में आयोजित यज्ञ में यजमान परिवार से आहुतियां डलवाईं।
इस मौके पर आचार्य माया राम रतुड़ी, आचार्य रणबीर भारद्वाज, सह आचार्य राजेश लेखवार शास्त्री व सह आचार्य प्रदीप थपलियाल सहित 108 ब्राह्मणों ने यज्ञ में देवी-देवताओं को आह्वïान के बाद मंत्रोच्चारण के साथ स्थान दिया और यज्ञ में आहुतियां डलवाईं। गायत्री पुरश्चरण अनुष्ठान के यजमान कोलकाता के उद्योगपति गिरधर गोपाल डालमिया, माता भगवती देवी, निर्मला डालमिया, मनीष डालमिया, विजय डालमिया, राधिका डालमिया, पुनीता डालमिया, सरोज बाई, सुधा बाई तथा पिंकी बाई ने दूसरे दिन के अनुष्ठान एवं यज्ञ में आहुतियों से पूर्व यज्ञशाला के चारों कोनों में स्थापित देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। ब्रह्मा गायत्री के 24 अक्षरों के महत्व के साथ गायत्री पुरश्चरण अनुष्ठान के 24 लाख मंत्रों का ब्राह्मणों ने नियमित जाप किया।
यज्ञ में भी गायत्री पुरश्चरण अनुष्ठान के 24 लाख मंत्रों के जाप के अनुरूप 2.24 लाख आहुतियां डाली जा रही हैं। ब्रह्मचारी ने भी अनुष्ठान के यजमान परिवार के सदस्यों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें गायत्री पुरश्चरण अनुष्ठान साधना की विधि तथा महत्व बताया। इस मौके पर जयराम शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष टी.के. शर्मा, एस.एन. गुप्ता, श्रवण गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, के.के. गर्ग, कुलवंत सैनी, डी.के. गुप्ता, ईश्वर गुप्ता, राजेश सिंगला, सुरेंद्र गुप्ता, प्रवेश राणा, यशपाल राणा, के.के. कौशिक, खरैती लाल सिंगला, टेक सिंह लोहार माजरा, एम.एस. रावत, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक, सुनील गौरी, मुनीष मित्तल, प्रमोद बंसल, संजीव गर्ग व अशोक गर्ग आदि मौजूद थे।