नहर से मिला युवती का शव

Edited By Shivam, Updated: 17 Jun, 2019 07:05 PM

maiden s body found from canal

कैथल पुल के समीप नहर से एक युवती का शव मिला है। मृतक युवती के हाथ बंधे हुए हैं, जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कल्पना चावला राजकीय मैडीकल कालेज के पोस्टमार्टम हाऊस में रखवा दिया गया...

करनाल (काम्बोज): कैथल पुल के समीप नहर से एक युवती का शव मिला है। मृतक युवती के हाथ बंधे हुए हैं, जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कल्पना चावला राजकीय मैडीकल कालेज के पोस्टमार्टम हाऊस में रखवा दिया गया है। 

पुलिस इस मामले में कई पहलुओं से जांच कर रही है। रविवार को कैथल पुल स्थित नहर में कुछ युवक नहा रहे थे। इसी दौरान युवकों को एक युवती का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। युवकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती की शिनाख्त के लिए आसपास लोगों से पूछताछ की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। साक्ष्य जुटाने के लिए एफ.एस.एल. टीम को मौके पर बुलाया गया। एफ.एस.एल. टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए लैब में भिजवा दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!