नशे के खिलाफ बोली देवा ठाकुर, CM के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन (Pics)

Edited By Updated: 26 Sep, 2016 05:36 PM

haryana karnal deva sadhvi thakur intoxication

हरियाणा में लगातार बढ़ रहे नशे के खिलाफ आज देवा इंडिया फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर व युवाओं द्वारा गांधी चौक से लघु सचिवालय तक नशे के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

करनाल (कमल मिड्ढा): हरियाणा में लगातार बढ़ रहे नशे के खिलाफ आज देवा इंडिया फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर व युवाओं द्वारा गांधी चौक से लघु सचिवालय तक नशे के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। ये प्रदर्शन प्रशासन की आंखें खोलने के लिए किया गया है। इतना ही नहीं, इस प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के नाम एस.डी.एम. को ज्ञापन भी सौंपा गया है। 

साध्वी देवा ठाकुर ने सरकार से आह्वान किया है कि सरकार व प्रशासन जल्द इस नशे के काले धंधे को बंद करे, नहीं तो भविष्य में देवा इंडिया फाउंडेशन  बड़ा धरना प्रदर्शन करेगी। साध्वी देवा ठाकुर ने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार की आंखे खोलने के लिए किया गया है प्रशासन व सरकार नशे पर अंकुश लगाए और युवाओं को नशे से बचाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!