धान चुराने वाले आरोपी को पहरा लगाकर पकड़ा

Edited By Deepak Paul, Updated: 12 Jan, 2019 01:49 PM

paddy stole accused arrested

पिहोवा रोड ढांड में स्थित एक राइस मिल में से प्रतिदिन एक धान का कट्टा चुराने वाले चोर को पकडऩे के लिए मिल मालिक ने पहरा लगा दिया और उसे धान चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायत अनुसार मिल मालिक डा. राजेश...

कैथल(सुखविंद्र): पिहोवा रोड ढांड में स्थित एक राइस मिल में से प्रतिदिन एक धान का कट्टा चुराने वाले चोर को पकडऩे के लिए मिल मालिक ने पहरा लगा दिया और उसे धान चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायत अनुसार मिल मालिक डा. राजेश वशिष्ठ ने बताया कि राइस मिल की चारदीवारी निकाली हुई और गेट बंद किया हुआ है।

पिछले कुछ दिनों से उसके जीरी के स्टोर से प्रतिदिन धान चोरी हो रहा था। इसको लेकर उसने गत 10 जनवरी को धर्मबीर व सुरेंद्र के साथ मिल में पहरा लगाया हुआ था। सुबह 5 बजे एक लड़का मोटरसाइकिल पर आया और उसने जीरी के स्टोर के गेट का ताला तोड़कर अंदर से एक कट्टा उठाया और मोटरसाइकिल पर रखकर चलने लगा। इस पर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम संजू निवासी ढांड बताया। सिपाही संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!