हाथ की नस कटने से पार्क में बेहोश मिली स्कूली छात्रा

Edited By Isha, Updated: 12 Sep, 2019 12:09 PM

schoolgirl found unconscious in the park due to hand cut

कैमरी रोड के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी बुधवार को गूजरी महल के पास जिंदल पार्क में बेहोश मिली। उसके बाएं हाथ पर कलाई के पास ब्लेडनुमा चीज से नसें कटी हुई थी। किसी ने घायल लड़की को देखकर एंबुलैंस के टोल ..........

हिसार : कैमरी रोड के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी बुधवार को गूजरी महल के पास जिंदल पार्क में बेहोश मिली। उसके बाएं हाथ पर कलाई के पास ब्लेडनुमा चीज से नसें कटी हुई थी। किसी ने घायल लड़की को देखकर एंबुलैंस के टोल फ्री नंबर 108 पर मामले की सूचना दी।

बाद में स्टाफ सदस्य एंबुलैंस लेकर जिंदल पार्क पहुंचे और छात्रा को उठाकर सिविल अस्पताल में लाए। वहां उसका इलाज हुआ। बाद में छात्रा बोलने लगी। सिविल अस्पताल से मामले की सूचना फोन पर पुलिस और परिजनों को दी गई।

उसके बाद परिजन अस्पताल में पहुंचे। परिजनों ने इस मसले पर चुप्पी साधे रखी। सिटी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि ऐसा कोई मामला उनकी नॉलेज में नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!