Jyoti Malhotra: पहलगाम हमले से पहले कश्मीर व पाकिस्तान गई थी यूट्यूबर ज्योति, पाक संपर्क मामले में पूछताछ जारी

Edited By Manisha rana, Updated: 19 May, 2025 08:01 AM

youtuber jyoti had gone to kashmir and pakistan before the pahalgam attack

हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्योति पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ संवेदनशील जानकारी साझा की और भारत के खिलाफ काम किया। यह मामला तब सामने आया जब पुलिस ने उनकी कई वीडियो और चैट की जांच की।

PunjabKesari

पहलगाम आतंकी हमले से पहले पाकिस्तान गई थी ज्योति 

बताया जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले से पहले यूट्यूबर ज्योति कश्मीर गई थी। यहां वह उन सब जगहों पर गई, जो आतंकियों के निशाने पर रहती हैं। यह भी बताया जा रहा है कि ज्योति ने साल 2024 के बाद 5 जनवरी 2025 को 2 बार कश्मीर का दौरा किया है। ज्योति पहलगाम आतंकी हमले से पहले वह पाकिस्तान गई थी।

ज्योति को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस इसके टेरर लिंक की भी जांच कर रही है। हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर ज्योति को लेकर बहुत कुछ चल रहा है, लेकिन ज्योति ने क्या कोई  भी जानकारी शेयर की है, उसके बारे में छानबीन का जा रही है। शशांक कुमार ने कहा कि पाकिस्तान में कुछ हाई प्रोफाइल लोगों  से ज्योति की मुलाकात हुई थी। इस बारे में पुलिस टीम जांच की जा रही है।उन्होने कहा कि ज्योति की यात्रा को लेकर जानकारी ली है। पुलिस का कहना है कि ज्योति के पास इतने पैसे थे, जो कि ब्लॉगिंग करने से भी नहीं कमाए जा सकते। अब सवाल कई हैं, देखना दिलचस्प रहेगा कि पुलिस की छानबीन में ज्योति क्या राज उगलती है। 

PunjabKesari

वहीं पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने बयान दिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ज्योति मल्होत्रा ने कहा कि सरकार की ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है जो घूमने जाते हैं। मुझे पता है कश्मीर में हर चप्पे-चप्पे पर सेना तैनात है। अगर तब भी ये पहलगाम हमला हुआ है, तो कहीं हम भी दोषी हैं। हम सतर्क नहीं थे, जिसकी वजह से यह सब हुआ। हमें सतर्क और जिम्मेदार होना चाहिए।। ज्योति ने आगे कहा कि अगर कोई आतंकियों का समर्थन कर रहा है तो वह भारतीय नहीं है। इस हमले के लिए सिर्फ सरकार ही नहीं, हम सभी जिम्मेदार हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!