छत से गिरकर युवक की मौत, दो बच्चों का पिता था मृतक

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Nov, 2021 12:28 PM

youth dies after falling from roof

जिले में छत से गिरने से व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की उम्र 33 साल बताई जा रही है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को...

भिवानी : जिले में छत से गिरने से व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की उम्र 33 साल बताई जा रही है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।   

मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि वह रात को छत पर गमलों में पानी दे रहा था। तभी छत पर इनवर्टर के तार से करंट लग गया। जिस कारण वह अपना संतुलन खो बैठा और वह रेलिंग पर से नीचे जा गिरा। नीचे सड़क पक्की होने के कारण उसके सिर से खून काफी बहने लगा। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक संदीप के दो बच्चे थे जिसमें एक लड़का व एक लड़की है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!