महिला की बाली छीनकर भागा युवक, लोगों ने काबू कर किया पुलिस के हवाले

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Nov, 2021 12:30 PM

young man ran away after snatching the woman s earring

आए दिन छीनाझपटी के मामले सामने आ रहे है जहां कैथल में एक महिला की बाली छीनकर भागते हुए आरोपी युवक को काबू कर लिया है। लोगों ने इसे पुलिस के हवाले कर ...

कैथल : आए दिन छीनाझपटी के मामले सामने आ रहे है जहां कैथल में एक महिला की बाली छीनकर भागते हुए आरोपी युवक को काबू कर लिया है। लोगों ने इसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने कहा कि वह घरेलू काम करने वाली महिला है। वह घर के काम से बस अड्डे के पास खड़ी थी। इसी बीच एक युवक बाइक पर आया और उसे कहा कि वह भी पाबसर जा रहा है। वह उसकी बाइक पर पीछे बैठ गई। युवक ने अपनी बाइक पाबसर के लिए कच्चे रास्ते पर मोड़ी ली। युवक ने बाइक रोककर उसे नीचे गिरा दिया। नीचे गिरते ही उसे चोट मारकर कानों से सोने की बालियां छीनकर भाग गया। शाेर सुनकर कई लोग वहां पहुंचे और युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!