पानीपत में युवक ने मंदिर में किया सुसाइड, पत्नी छोड़कर जा चुकी, फोन पर रहता था बिजी.... कॉल डिटेल से खुलेगा राज

Edited By Isha, Updated: 15 Jun, 2025 06:03 PM

young man committed suicide in a temple in panipat

पानीपत जिले के गांव आदियाना में एक 40 वर्षीय युवक ने मंदिर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह शनिवार दोपहर को घर से निकला था। घटना का पता तब चला जब रात के समय ग्रामीणों

पानीपत (सचिन): पानीपत जिले के गांव आदियाना में एक 40 वर्षीय युवक ने मंदिर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह शनिवार दोपहर को घर से निकला था। घटना का पता तब चला जब रात के समय ग्रामीणों ने युवक को मंदिर के कमरे में स्थित लोहे के गाटर पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ देखा।

स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और सभी जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।


जानकारी देते हुए सूरज ने बताया कि वह गांव आदियाना का रहने वाला है। मृतक उसका भाई कृष्ण (40) था। जोकि दिहाड़ी मजदूरी करता था। करीब 3 साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। वह एक बेटे का पिता है। पत्नी के जाने के बाद वह अक्सर फोन पर लंबे समय तक बिजी रहता था। शनिवार दोपहर को वह घर से निकला।

परिजनों ने उसके काम पर जाने का अनुमान लगाया। लेकिन, शाम बाद तक वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। तलाशी के दौरान ग्रामीणों को वह गांव के मंदिर में कमरे में लगे लोहे के गाटर पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। सूरज ने कहा कि मोबाइल कॉल डिटेल से ही उसकी मौत के कारणों का खुलासा होगा।

  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!