इस नन्हीं रिपोर्टर की रिपोर्टिंग देखकर हैरान रह जाएंगे आप, खूब वायरल हो रहा वीडियो

Edited By Shivam, Updated: 20 Jul, 2019 05:04 PM

हरियाणा के विभिन्न जिलों में भारी बरसात के कारण यहां के कई गांवों, शहरों की गलियों में जलभराव व बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। लोगों का आना-जाना घर से निकलना व आम दिनचर्या के विभिन्न कामों के आड़े बरसात का पानी आ रहा है। लोगों के घरों में पानी भर गया...

कुरुक्षेत्र (विनोद): हरियाणा के विभिन्न जिलों में भारी बरसात के कारण यहां के कई गांवों, शहरों की गलियों में जलभराव व बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। लोगों का आना-जाना घर से निकलना व आम दिनचर्या के विभिन्न कामों के आड़े बरसात का पानी आ रहा है। लोगों के घरों में पानी भर गया है। सामान-बर्तन आदि पानी में तैर रहे हैं। वहीं गांवों में खेती का नुकसान, पेड़-पौधों का नुकसान आदि तरह-तरह की समस्याओं से लोगों का जूझना पड़ रहा है। इन्हीं सब समस्याओं से अवगत करवा रही एक नन्हीं सी रिपोर्टर लोगों को आश्चर्यचकित कर रही है। 

दरअसल, यह नन्हीं सी रिपोर्टर कुरुक्षेत्र के खेड़ी मारकंडा इलाके की रहने वाली लगभग 11 साल की इस बच्ची के घर के आस-पास पानी भरा हुआ है, जिसके बारे में यह लोगों को अवगत करवा रही है। वहीं बच्ची की रिपोर्टिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही बिजली की रफ्तार से वायरल हो रहा है। लोग बच्ची की काफी सराहना कर रहे हैं। आप भी बच्ची की इस वीडियो को देखें और बच्ची की प्रतिभा का आनंद लें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!