Sonipat से आई हैरान करने वाली तस्वीरें! जिला पार्षद ने खुद को पिंजरे में किया बंद...जानें वजह

Edited By Isha, Updated: 23 Jun, 2026 01:50 PM

why did the district councillor lock himself in cage

हरियाणा के सोनीपत से जिला पार्षद संजय बड़वासनी का एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है। आज सोनीपत की सड़कों पर जिला पार्षद संजय बड़वासनी बैलगाड़ी लेकर उसमें रखे पिंजरे में खुद को बेड़ियों से बांधकर

सोनीपत( सन्नी मलिक): हरियाणा के सोनीपत से जिला पार्षद संजय बड़वासनी का एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है। आज सोनीपत की सड़कों पर जिला पार्षद संजय बड़वासनी बैलगाड़ी लेकर उसमें रखे पिंजरे में खुद को बेड़ियों से बांधकर जिला पंचायत कार्यालय की ओर निकले और उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की कवायद भी शुरू कर दी। उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर सरकार ने जिला पार्षदों की मांगों पर गौर नहीं किया तो एक बार फिर सरकार के खिलाफ लामबंद हो जाएंगे।


 इस अनोखे ढंग से सड़को पर विरोध कर रहे जिला पार्षद संजय बड़वासनी का कहना है कि जिला पंचायत लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई है और इस इकाई के मध्यम से जिला पंचायतों में विकास कार्य होते है । आज इस अनोखे ढंग से सड़को पर प्रदर्शन करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि सरकार को जिला पंचायत के अधिकारों को लेकर जागना और सरकार ने हमारी कुछ मांगे मानी भी है लेकिन कुछ मांगो को लेकर अभी भी विचाराधीन है और सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है और विधायक और सांसद की तर्ज पर ग्रांट विकास कार्यों के लिए दी जाए ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!