Haryana Weather Update: हरियाणा के 6 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, जानें आगे के दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Sep, 2023 08:15 AM

yellow alert for rain in 6 districts of haryana today

हरियाणा में कई दिनों से मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

चंडीगढ़ : हरियाणा में कई दिनों से मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 

PunjabKesari

जानकारी केे मुताबिक मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 19 से 21 सितंबर तक बारिश पर ब्रेक रहेगा, लेकिन 22 सितंबर से फिर बारिश के आसार बनेंगे। हालांकि अब जगह-जगह हो रही बारिश से परेशानी भी बढ़ रही है। किसानों की धान व कपास मंडियों में पहुंचने लगी है। ऐसे में इनके खराब होने की चिंता किसानों व आढ़तियों को सता रही है।

PunjabKesari

सितंबर महीने में कम हुई बारिश

हरियाणा में सितंबर महीने में काफी कम बारिश हुई है। सितंबर का पहला सप्ताह बारिश की गतिविधियों के लिहाज से सूखा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार 1 से 7 सितंबर की अवधि में राज्य के बारिश के स्तर में भारी कमी दर्ज की गई। पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य श्रेणी में आंका गया है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)

 

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 08 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!