पहलवान गीता फोगाट ने शेयर की बेटे अर्जुन की मिट्टी में खेलते की तस्वीर, लिखा ये खास मैसेज

Edited By Isha, Updated: 11 Oct, 2020 02:10 PM

wrestler geeta phogat shared a picture of her son arjun playing in clay

रेसलर गीता फोगाट अकसर अपने बेटे अर्जुन की तस्वीरें शेयर की हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर अर्जुन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें उनका बेटा अखाड़े में दिखाई दिया। बेटे की फोटोज शेयर करने के साथ ही गीता ने एक मैसेज भी शेयर किया...

डेस्क: रेसलर गीता फोगाट अकसर अपने बेटे अर्जुन की तस्वीरें शेयर की हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर अर्जुन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें उनका बेटा अखाड़े में दिखाई दिया। बेटे की फोटोज शेयर करने के साथ ही गीता ने एक मैसेज भी शेयर किया है।
PunjabKesari
गीता ने अपने बेटे की तस्वीरें लिखा,  जिस मिट्टी मैं खेल-कूद कर आज हम इस मुक़ाम पर हैं उसी मिट्टी में अर्जुन को पलता बढ़ता देखना एक माँ होने के नाते मेरे लिए सबसे सुनहरे पल हैं । इस दौरान अर्जुन अखाड़े में मिट्टी से खेलता और मिट्टी खाता नजर आया। गीता द्वारा शेयर की गई अर्जुन की फोटोज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों को 60 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है वहीं सैकड़ों फैंस ने इस पर कमेंट्स भी किए। 

गौर हो कि गीता फोगट एक फ्रीस्टाइल रेसलर हैं जिन्होंने 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में भारत की और से पहला स्वर्ण पदक जीता था। वह पहली भारतीय महिला पहलवान भी हैं जिन्होंने ओलंपिक ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए क्वालीफाई किया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!