वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज-2026: अहमदाबाद में युगल गर्ग ने जीता ब्रॉन्ज मैडल, चीका पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Edited By Krishan Rana, Updated: 11 Sep, 2026 08:08 AM

world para archery series 2026 yugal garg won a bronze medal in ahmedabad rece

अहमदाबाद में आयोजित वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज-2026 में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीतने

गुहला/चीका (कपिल शर्मा): अहमदाबाद में आयोजित वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज-2026 में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीतने वाले चीका के युवा तीरंदाज युगल गर्ग के आज चीका पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिवार में खुशियों का माहौल है, वहीं युगल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

चीका निवासी सुभाष गर्ग के पुत्र युगल गर्ग ने 5 से 9 सितंबर तक अहमदाबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। युगल की इस उपलब्धि की जानकारी उनके पिता सुभाष गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि युगल आंखों से देखने में अक्षम है, लेकिन उसने कभी हौसला नहीं छोड़ा। उसकी यही कमजोरी उसकी ताकत बन गई और इसी अक्षमता के कारण वह पैरा आर्चरी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सका।

सुभाष गर्ग ने बताया कि युगल ने कोच सचिन के मार्गदर्शन में लंबे समय तक कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास किया। मेहनत, आत्मविश्वास और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर उसने वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। उन्होंने कहा कि युगल ने न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे चीका क्षेत्र और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

PunjabKesari

युगल की सफलता पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए कहा कि उसकी उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा है। आज चीका पहुंचने पर परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया और बधाई दी।

हरविन्द्र सिंह धंजू की उपलब्धि भी रही प्रेरणादायक

गौरतलब है कि चीका क्षेत्र का पैरा खेलों से गौरवपूर्ण संबंध रहा है। पैरा ओलंपिक में हरविन्द्र सिंह धंजू ने तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के साथ-साथ चीका क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया था। अब युगल गर्ग ने वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज में कांस्य पदक जीतकर इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है। क्षेत्रवासियों ने युगल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आने वाले समय में देश के लिए और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!