हांसी में लेंटर तोड़ रहे थे मजदूर, अचानक हुआ ये हादसा...एक की मौत

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 19 Dec, 2024 09:48 PM

workers were breaking lanterns in hansi suddenly this accident happen

हांसी के मॉडल टाउन एरिया में बंद पड़े बूस्टिंग स्टेशन की छत तोड़ते समय मजदूर मलबे सहित नीचे में गिर गया। उपचार के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया।

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी के मॉडल टाउन एरिया में बंद पड़े बूस्टिंग स्टेशन की छत तोड़ते समय मजदूर मलबे सहित नीचे में गिर गया। उपचार के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ढाणी पीरावली निवासी 30 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार हांसी में मॉडल टाऊन के नजदीक पुराने बूस्टिंग स्टेशन के जगह नया कम्युनिटी सेंटर बनाया जाना है। जिसको तोड़ने का काम चल रहा था। इसके लिए शाम को 5 बजे  करीब 2 मजदूर स्टेशन को तोड़ रहे थे। तभी अचानक से मलबा भरभरा कर नीचे गिर गया और उसी के नीचे मजदूर दब गया। दीपक के तीन बच्चे हैं। 2 बेटी और एक बेटा। सभी बच्चे छोटे हैं। दीपक 5 सालों से मजदूरी कर रहा था।

PunjabKesari

घटना के वक्त साथ काम कर रहे मजदूर प्रदीप ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। जिसमें उनको भी चोट लगी है। उसने बताया कि लैंटर पुराना होने के कारण जर्जर हो चुका था। जिससे ये हादसा हुआ है।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!