प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसी महिला, RPF कर्मचारी ने बचाई जान

Edited By Shivam, Updated: 11 Mar, 2019 10:48 AM

woman trapped between platform and train rpf saved

आर.पी.एफ. कर्मचारियों की तत्परता से महिला यात्री ट्रेन के नीचे आने से बच गई। आर.पी.एफ. ने तुरंत घायल महिला को उठाया और रेलवे परिसर में लेकर आए। आर.पी.एफ. द्वारा सूचना देने के बाद भी रेलवे एम्बुलैंस स्टेशन नहीं पहुंची। सिविल अस्पताल से पहुंची...

अम्बाला छावनी (हरिंद्र): आर.पी.एफ. कर्मचारियों की तत्परता से महिला यात्री ट्रेन के नीचे आने से बच गई। आर.पी.एफ. ने तुरंत घायल महिला को उठाया और रेलवे परिसर में लेकर आए। आर.पी.एफ. द्वारा सूचना देने के बाद भी रेलवे एम्बुलैंस स्टेशन नहीं पहुंची। सिविल अस्पताल से पहुंची एम्बुलैंस की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार है।

आर.पी.एफ. रेलवे की सुरक्षा के साथ-साथ आमजन की सहायता भी कर रही है। सूचना मिलते ही बिना देरी किए आर.पी.एफ. स्टाफ यात्रियों की परेशानियों का समाधान कर रहे हैं लेकिन कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं जो अपनी जान की परवाह किए बगैर यात्रियों को मौत के मुंह से खींच लेते हैं। अम्बाला मंडल में तैनात आर.पी.एफ. कर्मचारी विजेन्द्र कुमार ने रविवार दोपहर ऐसा ही कारनामा कर दिखाया। विजेन्द्र कुमार ने बिना देरी किए प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसी महिला को झटके से अपनी तरफ खींच लिया और उसकी जान बच गई।

हालांकि चलती ट्रेन से उतरने के कारण महिला के सिर पर गहरा घाव हो गया था। महिला के ट्रेन से गिरने की सूचना मिलते ही यात्री ने ट्रेन की चेन पुल कर दी। बिहार निवासी घायल महिला विभा देवी के पति जितेन्द्र कुमार ने बताया कि वह शनिवार छपरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रैस से अम्बाला छावनी आ रहे थे। ट्रेन रविवार दोपहर लगभग 2.30 बजे प्लेटफार्म 2 पर पहुंची। ट्रेन में अधिक भीड़ होने की वजह से वह तय समय पर प्लेटफार्म पर नहीं उतर सके।

इस दौरान ट्रेन चल पड़ी और उसकी पत्नी विभा देवी ने हड़बड़ाहट में चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। जितेन्द्र ने बताया कि वह लुधियाना की एक टायर कम्पनी में हैल्पर के तौर पर काम करता है। बीवी-बच्चों के साथ वह गांव से वापस लुधियाना जा रहा था। उसने बताया कि उसकी पत्नी की जान चमत्कार से ही बची है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!