प्रताड़ना और पति की दूसरी शादी से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Jan, 2023 09:31 PM

woman commit suicide in depression

ससुराल पक्ष के लोगों से तंग आकर पति द्वारा दूसरी शादी करने से परेशान महिला ने रविवार को खुदकुशी कर ली। मृतकों के परिजनों ने उसके पति समेत ससुराल वालों पर उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतका के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल...

गुड़गांव, (ब्यूरो): ससुराल पक्ष के लोगों से तंग आकर पति द्वारा दूसरी शादी करने से परेशान महिला ने रविवार को खुदकुशी कर ली। मृतकों के परिजनों ने उसके पति समेत ससुराल वालों पर उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतका के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ सोहना सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में होडल निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वो दो भाई हैं। बड़ा भाई धारा सिंह एक हादसे में लगी चोटों के कारण मानसिक रूप से कमजोर है। धारा सिंह की बेटी पूनम की शादी वर्ष 2013 में कुलदीप सिंह के साथ हुई थी। पूनम और कुलदीप की एक लड़की व लड़का है। आरोप है कि पति कुलदीप, सांस संतोष, ससुर रतन सिंह व उनके परिवार के नंबरदार महेंद्र, महेंद्र पूनम को तंग करते थे। उसपर घर से जाने का दबाव बनाते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। पूनम घर आने पर इस बारे में अक्सर उन्हें बताया करती थी।

 

परिजनों ने इस बारे में उसके ससुराल पक्ष के लोगों से बात भी की थी। ससुराल पक्ष के लोगो ने पूनम से कहा कि कुलदीप ने दूसरी शादी कर ली है और कुछ समय बाद वो उस लड़ी को घर भी ले गए। ससुराल वालों के साथ वो लड़की भी पूनम को तंग करने लगी और उसपर घर छोड़कर जाने का दबाव डालने लगे। उसे उसके बच्चों से अलग रखा जाता था। इस सब से तंग आकर पूनम ने रविवार को ससुराल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!