अंधविश्वास का कोई इलाज नहीं: महिला का दावा- इस जड़ी बूटी को खा लेना बेटा हो जाएगा (VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 13 Jan, 2022 10:23 AM

बेटा पाने की चाहत में आज भी लोग तंत्र मंत्र के चक्कर मे पड़ जाते है। ऐसे ही एक मामले का  जगाधरी बुडिया चौंकी एरिया के ग्रीन विहार से सामने आया है, जहां एक महिला को रंगेहाथ पकड़ा गया है। यह महिला लोगों को जड़ी बूटी तंत्र मंत्र के माध्यम

यमुनानगर(सुमित): बेटा पाने की चाहत में आज भी लोग तंत्र मंत्र के चक्कर मे पड़ जाते है। ऐसे ही एक मामले का  जगाधरी बुडिया चौंकी एरिया के ग्रीन विहार से सामने आया है, जहां एक महिला को रंगेहाथ पकड़ा गया है। यह महिला लोगों को जड़ी बूटी तंत्र मंत्र के माध्यम से शर्तिया लड़का होने का दावा करती थी। स्वास्थ्य विभाग ने डिकोय को भेज इसे पकड़ लिया इसके कब्जे से 2700 रुपये दो ताबीज, उर्दू में लिखे पर्चे बरामद किए है। 

बताया जा रहा है कि पिछले काफी सालों से यहां महिला यहां रह रही थी। महिला की पहचान शबनम के रूप में हुई, जो मूल रूप से बंगाल की रहने वाली है और । पीएनडीटी(प्री कंसेप्सन एंड प्री नाटल डायग्नोस्टिक टेक्नीक) की टीम ने यह कार्रवाई की है। मौके से ताबीज व उर्दु में लिखे पर्चे भी बरामद हुए हैं। जड़ी बूटी की दवाई देकर यह महिला लड़का होने के नाम पर पैसे लेती थी। 

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि ग्रीन विहार कालोनी में एक महिला लड़का होने की दवाई देती है। जिस पर पीएनडीटी टीम ने डिकोए को तैयार किया। इस महिला के पास डिकोए को भेजा। डिकोए ने महिला से बात की और कहा कि उसके पास दो लड़कियां हैं, एक बेटा चाहिए। इसके लिए महिला ने डिकोए से 1100 रुपये मांगे। टीम ने डिकोए को यह नोट दिए। इनके नंबर पहले ही अपने पास लिख लिए थे। जैसे ही डिकोए इस महिला के पास पहुंची, तो उसने डिकोए को जडी बूटी दी और ताबीज दिए।  जैसे ही वह पैसे लेने लगी, तो टीम ने इशारा पाकर महिला को पकड़ लिया।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!