Weather Update : मौसम में बदलाव की संभावना, आज छाएंगे बादल, किसान चिंतित

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Apr, 2021 09:55 AM

weather update chance of change in weather cloudy today farmers worried

मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना है। आज यानि सोमवार से मौसम में बदलाव से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। 7 अप्रैल तक मौसम में बदलाव रहेगा, बादल छाएंगे। बारिश की संभावना अभी तक नहीं बन रही...

कैथल : मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना है। आज यानि सोमवार से मौसम में बदलाव से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। 7 अप्रैल तक मौसम में बदलाव रहेगा, बादल छाएंगे। बारिश की संभावना अभी तक नहीं बन रही है। अब गेहूं की कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। किसान हाथों से गेहूं कटाई के साथ मशीनों से भी गेहूं की कटाई करते हुए निकाल रहे है। बरसात होती है तो गेहूं की फसल को पूरा नुक्सान होने का भय है। इसका सीधा असर अब उत्पादन पर पड़ेगा। गेहूं की कटाई का कार्य भी प्रभावित होगा। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा।  5 व 7 अप्रैल को बादल छाने का पूर्वानुमान है।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अभी मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल बना हुआ है। गेहूं की फसल अच्छी तरह से पक रही है और गेहूं कटाई का कार्य भी तेजी से चल रहा है। बरसात की संभावना जरूर चिता पैदा कर रही है। कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा ने बताया कि किसान मौसम को देखते हुए उचित व्यवस्था बनाए। अभी तक बारिश का अनुमान नहीं है। ऐसे में किसान को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। किसान अपने फसल की देखभाल करते हुए सही से कटाई का कार्य करें।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!