इस साल ज्यादा टॉर्चर नहीं कर पाई गर्मी, 15 सालों में सबसे ठंडा रहा जून का महीना, अगले हफ्ते होगी बारिश

Edited By Isha, Updated: 02 Jul, 2023 01:31 PM

weather news an unusual summer june coolest in 15 yrs

हरियाणा में जून का महीना 15 साल में सबसे ठंडा रहा है। दिन का औसत तापमान जून में सामान्य के मुकाबले 2.8 डिग्री कम रहा है। हिसार में 39.7 डिग्री तापमान सामान्य है, लेकिन 36.9 डिग्री रहा। वहां इससे कम 36 डिग्री तापमान 2008 में रहा था।

 

डेस्क:  हरियाणा में जून का महीना 15 साल में सबसे ठंडा रहा है। दिन का औसत तापमान जून में सामान्य के मुकाबले 2.8 डिग्री कम रहा है। हिसार में 39.7 डिग्री तापमान सामान्य है, लेकिन 36.9 डिग्री रहा। वहां इससे कम 36 डिग्री तापमान 2008 में रहा था।  लू के महीने जून में इस साल बार- बार पश्चिमी विक्षोभ आने से थोड़े- थोड़े अंतराल पर बारिश होती रही। मानसून भी सामान्य तारीख से 6 दिन पहले आया। इसके कारण अधिकतम तापमान एक दिन भी 45 डिग्री से ऊपर नहीं गया। यह 11 जून को सर्वाधिक 42.5 डिग्री तक पहुंच पाया। दिन का पारा अम्बाला औसत 36.3 डिग्री और करनाल में 35.4 डिग्री रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार, 4 जुलाई की रात से मानसून फिर पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। यह 7 जुलाई तक असर दिखाएगा। इस दौरान अच्छी बारिश के आसार हैं। इससे मानसून पूरे हरियाणा को कवर कर जाएगा। जहां बारिश की कमी है, वहां भी पूर्ति हो जाएगी। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में भी कहीं-कहीं बारिश हुई है। अम्बाला में 14.3 मिमी बारिश हुई। सावन से दो दिन पहले शनिवार को दिन का औसत तापमान 2 डिग्री बढ़ा है। हिसार में यह 38.8 डिग्री और फतेहाबाद में 37.9 डिग्री रहा। रात का तापमान भी 0.4 डिग्री बढ़ा है। पंचकूला में यह सबसे कम 23.9 डिग्री और नारनौल में सबसे ज्यादा 29.2 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमान बढ़ने से बिजली खपत 1.20 करोड़ यूनिट बढ़ गई है। 29 जुलाई को बिजली खपत 20.94 करोड़ यूनिट थी, जो 30 जुलाई को 22.14 करोड़ यूनिट पर पहुंच गई।

 

बता दें कि 4 जुलाई की रात से मौसम में फिर आएगा बदलाव एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अरब सागर की तरफ से आ रही हवाओं से 2 जुलाई को भी उत्तरी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 3 व 4 जुलाई को मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी रहने से मौसम परिवर्तनशील रहने व उत्तरी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी ही होगी। 4 जुलाई की रात से एक बार फिर बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाओं की सक्रियता राज्य में बढ़ने की संभावना है। इससे 5 जुलाई से 7 जुलाई के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है। इससे तापमान भी गिरेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!