Faridabad News: बस इतनी-सी बात के लिए ले ली वेटर की जान, वजह जान आप होंगे हैरान

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Dec, 2024 02:06 PM

waiter brutally murdered in a wedding program

फरीदाबाद शहर के सैनिक कॉलोनी में आयोजत शादी समारोह में सर्विस में देरी होने पर वेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद शहर के सैनिक कॉलोनी में आयोजत शादी समारोह में सर्विस में देरी होने पर वेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

मृतक का नाम बादशाह खान था, जिसकी सैनिक कॉलोनी में एक शादी समारोह में गोली मार कर हत्या कर दी गई। बादशाह खान आदर्श कॉलोनी का रहने वाला था और शादी समारोह में वेटर का काम करता था। रिसेप्शन में कॉकटेल पार्टी चल रही थी। तभी सर्विस में थोड़ी देरी हुई तो शादी में आए  शख्स ने गोली मार दी जिसके चलते उसकी मौत हो गई। वहीं चौकी इंचार्ज सतवीर सिंह ने जानकारी दी है कि गोली अवैध पिस्तौल से मारी गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!