हरियाणा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डाला वोट

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jul, 2022 06:49 PM

voting haryana presidential election

भारत के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटिंग 10 बजे से शुरू हो गई है। वोटिंग शाम 5 बजे तक होगी। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी वोट डाल दिया है...

डेस्क : भारत के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटिंग 10 बजे से शुरू हो गई है। वोटिंग शाम 5 बजे तक होगी। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी वोट डाल दिया है। दोपहर 1 बजे तक 54 विधायक वोट डाल चुके हैं। वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी और तब पता चलेगा कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा। इस बार राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं। विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। मुख्य मुकाबला द्रोपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के बीच है। वहीं राष्ट्रपति चुनाव के लिए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता ने पहला वोट डाला था और दूसरा वोट भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने डाला था।

PunjabKesari
 


बता दें कि हरियाणा के लिए नियुक्त किए गए निर्वाचन अधिकारी आरके नांदल ने बताया कि कुलदीप बिश्नोई को संसद भवन दिल्ली में मतदान करने की अनुमति दी गई है। जबकि कुलदीप बिश्नोई के अलावा 89 विधायक हरियाणा विधानसभा में वोटिंग करेंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!