दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में भी विजिबिलिटी महज 5 मीटर, 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा

Edited By Isha, Updated: 15 Jan, 2025 11:23 AM

visibility in bahadurgarh adjoining delhi is only 5 meters

मौसम विभाग द्वारा राजधानी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में घने कोहरे और कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में घने कोहरे की चादर पसरी हुई है। राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में भी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 5 मीटर

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़): मौसम विभाग द्वारा राजधानी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में घने कोहरे और कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में घने कोहरे की चादर पसरी हुई है। राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में भी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 5 मीटर से भी कम है। यहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बहादुरगढ़ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। जिसकी वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है।

तापमान गिरने और घने कोहरे की वजह से सुबह के समय होने वाले लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सुबह के समय घरों से निकलने वाले कामकाजी लोगों को भी काफी परेशानी का काम करना पड़ा है। लोगों को अपने वाहन चलाने में भी काफी दिक्कत महसूस हो रही है। लोगों को अपने वाहनों की हेडलाइट ऑन करके सफर करना पड़ रहा है। सड़कों पर गड्ढे होने और सड़क किनारे सफेद पट्टी नहीं होने के कारण वाहन चालकों को वाहन चलाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इतना ही नहीं हादसे होने का खतरा भी लगातार बना हुआ है। हालांकि इस कोहरे से गेहूं की फसल को भारी फायदा होने की उम्मीद है।

इस कड़ाके की ठंड के बीच लगातार बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर भी लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। बहादुरगढ़ में एक्यूआई लेवल एक बार फिर से 200 से पार हो गया है। वातावरण में पीएम 2.5 और पीएम 10 पार्टिकल्स की संख्या बढ़ गई है। जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर आने वाले दिनों में एक्यूआई लेवल और ज्यादा बढ़ता है तो ग्रेप के नियम प्रशासन द्वारा लागू किए जाएंगे और उनकी अवहेलना करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!