'मैं जिंदा हूं, कहीं गुमशुदा नहीं हूं', लापता पोस्टर पर विनेश फोगाट की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Nov, 2024 05:35 PM

vinesh phogat first reaction on missing viral poster

गुमशुदगी के वायरल पोस्टर पर विनेश फोगाट विनेश फोगाट की प्रतिक्रिया सामने आई है। विनेश फोगाट ने कहा कि यह लोगों की छोटी मानसिकता है।

हरियाणा डेस्कः जींद में जुलाना विधायक के गुमशुदगी के वायरल पोस्टर पर कांग्रेस की विधायक और ओलंपियन विनेश फोगाट विनेश फोगाट की प्रतिक्रिया सामने आई है। विनेश फोगाट ने कहा कि मैं जुलाना में ही हूं, जिंदा हूं और कहीं गुमशुदा नहीं हूं। उन्होंने आगे कहा कि यह लोगों की छोटी मानसिकता है। एक महीना ही तो उन्हें विधायक बने हुआ है। ऐसे में वो लगातार लोगों के बीच जा रही है।

दरअसल आज यानी शुक्रवार को जुलाना विधायक विनेश फोगाट ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जुलाना हलके के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से समाधान करवाएंगी। इसके साथ फोगाट ने कहा कि विकास के मामले में जुलाना को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा।  

विनेश फोगाट की गुमशुदगी का पोस्टर हुआ था वायरल

बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट की गुमशुदगी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें लिखा है, लापता विधायक की तलाश। साथ ही पोस्टर में नीचे लिखा है कि पूरा विधानसभा सत्र निकल गया, लेकिन विधायक मैडम पूरे सत्र से लापता रहीं। अगर किसी को दिखे, तो जुलाना वालों को सूचित करें।

ये भी पढे़ं :- जुलाना विधायक लापता!, विनेश फोगाट की गुमशुदगी का पोस्टर वायरल, कहा- अगर किसी को दिखे तो...

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!