मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के दर्शन कराएगी विकास तीर्थ दर्शन यात्रा : अरविंद सैनी

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 02 Jun, 2023 10:29 PM

vikas teerth darshan yatra will show development done by modi government

भाजपा हरियाणा के प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी नारनौल से शनिवार को होने वाली विकास तीर्थ दर्शन यात्रा (कार रैली) की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है...

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : भाजपा हरियाणा के प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी नारनौल से शनिवार को होने वाली विकास तीर्थ दर्शन यात्रा (कार रैली) की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सैनी के मुताबिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में यह यात्रा शनिवार को सुबह 9.30 बजे 152डी नारनौल से शुरू होगी और कुरूक्षेत्र लोकसभा के इस्माइलाबाद में संपन्न होगी। इस यात्रा में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अपने-अपने वाहनों के साथ शामिल होंगे।

प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ के नेतृत्व में महेंद्रगढ़-भिवानी, रोहतक, सोनीपत, करनाल और कुरूक्षेत्र लोकसभा के सांसदों, विधायकों, 2019 का चुनाव लड़े प्रत्याशियों, जिला अध्यक्षों और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों के साथ हुई बैठक में यात्रा की पूरी रणनीति और रूट तय कर लिए गए हैं। यात्रा की व्यवस्था व सुचारू संचालन के लिए सोनीपत के प्रभारी व पूर्व चेयरमैन जवाहर सैनी को संयोजक नियुक्त किया गया है और उनके साथ नवीन गोयल, कल्याण सिंह, समय सिंह भाटी को भी जिम्मेदारी दी गई है।

अरविंद सैनी ने बताया कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हरियाणा भाजपा 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान के तहत 13 प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। अभियान के तहत हर लोकसभा सीट पर प्रबुद्धजनों का सम्मेलन, मीडिया से संवाद, सोशल मीडिया इंफ्लुअर्स से मीटिंग, लाभार्थियों से संपर्क, विकास कार्यों को गिनाने के लिए पूरे महीने के विकास तीर्थ यात्रा के अलावा अन्य कार्यक्रम भी शामिल है। मीडिया सह प्रमुख ने बताया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह, रोहतक के सांसद डा. अरविंद शर्मा, सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक, करनाल के सांसद संजय भाटिया और कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी हजारों कार्यकर्ताओं और गाड़ियों के काफिले के साथ इस मेगा रोड शो में शामिल हो होंगे।

विकास तीर्थ दर्शन यात्रा के रूट के बारे में बताते हुए सैनी ने कहा कि यात्रा लगभग 9.30 बजे नारनौल से शुरू होगी और लगभग 11 बजे महेंद्रगढ़-रेवाड़ी सीमा पर पहुंचेगी, जहां पर पहला स्वागत कार्यक्रम होगा। इसके बाद लगभग 11.30 दादरी- झज्जर, 12.00 भिवानी-कलानौर, 12.30 रोहतक- खरकड़ा, दोपहर लगभग 1 बजे यात्रा लाखन माजरा पहुंचेगी। सैनी ने बताया कि इसके बाद लाखना माजरा से यह यात्रा रवाना होकर लगभग 1.15 पर जुलाना, 1.40 पर जींद-सफीदों, लगभग 2.10 पर करनाल-असंध, 2.40 पर कैथल -राजोंद, 3 बजे कुरुक्षेत्र और लगभग 3.30 बजे इस्माईलाबाद पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि जिन जिलों को राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी की सौगात के साथ-साथ जो अन्य विकास कार्यों की सौगात मिली है वहां के लोग और कार्यकर्ता इस्माईलाबाद यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करेंगे।

सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने नागरिकों का जीवन बदलने का काम किया है। भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। विकास तीर्थ दर्शन यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है और यह बताना है कि प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास का जो नारा दिया था वह धरातल पर चरितार्थ हो रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की विकास तीर्थ यात्रा नागरिकों के बीच जाकर अपनी उपलब्धियां साझा करने के साथ ही उनकी समस्याओं का निवारण भी कर रही है।

सैनी ने बताया कि यात्रा से पहले प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ प्रातः 9 बजे आरपीएस स्कूल, नारनौल में पत्रकारों से संवाद करेंगे। इस मौके पर उनके साथ सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, हरियाणा सरकार में मंत्री ओम प्रकाश यादव, नांगल चौधरी विधायक डॉ अभय सिंह यादव, अटेली से विधायक सीताराम एवं जिला अध्यक्ष दयाराम यादव मौजूद रहेंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!