समालखा बार चुनाव में विकास भारद्वाज का जलवा, 79 वोट से बने प्रधान, कोषाध्यक्ष पद पर दो वोट से जीते कमल छौक्कर

Edited By Harman, Updated: 12 Sep, 2026 08:12 AM

vikas bhardwaj dominates samalkha bar election elected president

समालखा बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को मुकाबले का रोमांच चरम पर रहा। प्रधान पद पर विकास भारद्वाज ने 79 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर प्रतिद्वंद्वी प्रवीण कौशिक को शिकस्त दी। विकास भारद्वाज को 232 वोट मिले।

समालखा (विनोद लाहोट) : समालखा बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को मुकाबले का रोमांच चरम पर रहा। प्रधान पद पर विकास भारद्वाज ने 79 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर प्रतिद्वंद्वी प्रवीण कौशिक को शिकस्त दी। विकास भारद्वाज को 232 वोट मिले। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला इतना कांटे का रहा कि महज दो वोटों ने कमल छौक्कर की जीत तय कर दी।

उपप्रधान पद पर पंकज छौक्कर ने मुकेश कहराणा को 14 वोट से हराया। महिला उपप्रधान पद पर ललिता शर्मा ने 252 वोट हासिल कर मीना थोरी को 120 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। सचिव पद पर अनुज रावल ने 244 वोट लेकर संजय गहल्याण को 103 वोटों से शिकस्त दी। संयुक्त सचिव पद पर प्रियंका गौड़ निर्विरोध चुनी गईं।

दो वोट ने बदला चुनाव का फैसला
कोषाध्यक्ष पद पर कमल छौक्कर और विक्रांत रुहल के बीच अंतिम दौर तक कड़ा मुकाबला रहा। कमल छौक्कर को 194 वोट मिले और उन्होंने विक्रांत रुहल को सिर्फ दो वोट से हराया। चुनाव में यही सबसे कम जीत का अंतर रहा। इसी तरह उपप्रधान पद पर भी मुकाबला बेहद नजदीकी रहा और पंकज छौक्कर 14 वोट से विजयी हुए।

405 मतदाता, 386 ने किया मतदान
रिटर्निंग ऑफिसर रविंद्र सिंह ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक हुआ। कुल 405 मतदाताओं में उपप्रधान पद को छोड़कर अन्य पदों पर 386 अधिवक्ताओं ने मतदान किया, जबकि उपप्रधान पद पर 385 मत पड़े। करीब 10 मत निरस्त हुए। प्रत्याशियों ने 25 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल किए थे। रविंद्र सिंह के अनुसार चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। चुनाव संचालन में एआरओ प्रदीप दुहन और देवेंद्र छौक्कर की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!