पुलवामा और सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिग्विजय के बयान पर भड़के विज, कांग्रेस को दे डाली ये नसीहत

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 25 Jan, 2023 08:43 PM

vij furious over digvijay s statement regarding pulwama and surgical strike

हाल ही में दिग्विजय के सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत वाले बयान पर बवाल होने के बाद कांग्रेस ने खुद उनके बयानों से किनारा कर लिया था, जिसके बाद विज को कांग्रेस की चुटकी लेने का मौका मिल गया।

अंबाला(अमन) : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह द्वारा एक बयान में सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर घमासान शुरू हो गया है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी दिग्विजय के इस बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को दो यूनिफॉर्म पहनने की सलाह दी है। विज ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में विज ने कहा कि कांग्रेस को अपने कार्यकर्ताओं को दो अलग-अलग रंग की यूनिफार्म पहना देनी चाहिए। दरअसल हाल ही में दिग्विजय के सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत वाले बयान पर बवाल होने के बाद कांग्रेस ने खुद उनके बयानों से किनारा कर लिया था, जिसके बाद विज को कांग्रेस की चुटकी लेने का मौका मिल गया। 

 

 

विज ने कांग्रेस को कार्यकर्ताओं के लिए दो रंग की यूनिफार्म बनवाने की दी सलाह

 

गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि, “कांग्रेस पार्टी अपने कांग्रेसजनों के लिए दो रंग की यूनिफॉर्म निर्धारित कर दे। जब कांग्रेस नेता व्यक्तिगत रूप से बोल रहा हो तो अलग रंग की यूनिफॉर्म डाल ले और अगर वह पार्टी का अधिकृत नेता बोल रहा है तो वह दूसरे रंग की यूनिफार्म डाल ले ताकि लोगों को किसी प्रकार का असमंजस ना हो।“ वहीं इसके बाद विज ने लिखा कि ऐसा करने के बाद दिग्विजय सिंह के बयान पर न ही जयराम रमेश और न ही राहुल गांधी को स्पष्टीकरण देने की जरूरत पड़ेगी।

 

PunjabKesari

 

दिग्विजय के बयान पर बीजेपी का वार, कांग्रेस ने किया किनारा

 

दरअसल बीती रोज ही दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा दौरान पुलवामा हमले और सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर एक बयान दिया था। उनके इस बयान के बाद बवाल मच गया है। दिग्विजय ने कहा था कि हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान पुलवामा में शहीद हुए थे। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि सभी जवानों को एयरलिफ्ट किया जाए, लेकिन पीएम मोदी नहीं माने। ऐसी चूक कैसे हो गई? उन्होंने कहा कि आज तक पुलवामा पर संसद के सामने कोई रिपोर्ट नहीं रखी गई। उन्होंने दावा किया कि सर्जिकल स्ट्राइक किया गया, लेकिन सबूत नहीं दिखाया। दिग्विजय ने कहा था कि बीजेपी सिर्फ और सिर्फ झूठ फैलाती हैं। सिंह के इस बयान के बाद बीजेपी ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के निशाना साधा। वहीं पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक ने भी दिग्विजय सिंह के बयान पर सवाल खड़े किए हैं। विवाद बढ़ता देख कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के बयान से किनारा कर लिया और इसे उनकी निजी राय बताया।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!