फरीदाबादः नीलम चौक पर एक बार फिर नेहरू प्रतिमा का अपमान, शरारती तत्वों ने डाला स्प्रे पेंट, कांग्रेस ने पर उठाए सवाल

Edited By Deepak Kumar, Updated: 02 Jul, 2025 04:25 PM

faridabad neelam chowk miscreants spray paint nehru statue congress protest

फरीदाबाद के नीलम चौक स्थित गोल चक्कर पार्क में बीती रात शरारती तत्वों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर स्प्रे पेंट डालकर अपमान करने का काम किया है, जिससे स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस नेताओं में भारी रोष है।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के नीलम चौक स्थित गोल चक्कर पार्क में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा का एक बार फिर अपमान किया गया है। बीती रात शरारती तत्वों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर स्प्रे पेंट डालकर अपमान करने का काम किया है, जिससे स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस नेताओं में भारी रोष है। गौरतलब है कि इसी तरह की घटना मई महीने में भी हुई थी, जब प्रतिमा पर स्प्रे पेंट कर उसे नुकसान पहुंचाया गया था। उस समय समाजसेवियों ने प्रतिमा की सफाई की थी और पुलिस प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। हालांकि, अब तक किसी की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे निराश होकर लोगों में आक्रोश बढ़ गया है।

कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा की सफाई कर जताया विरोध

घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप, पूर्व परिवहन मंत्री आफताब अहमद और कृष्ण अत्री मौके पर पहुंचे और नेहरू जी की प्रतिमा की सफाई करवाई। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व मंत्री आफताब अहमद ने कहा, "यह दोहराई जा रही घटना केवल शरारती तत्वों की हरकत नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश प्रतीत होती है। कांग्रेस ने पहले भी लिखित में शिकायत दी थी, बावजूद इसके यह दुबारा होना दर्शाता है कि हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है।"

"भाजपा स्मार्ट सिटी का ढिंढोरा पीटती है, लेकिन चौक पर कैमरा तक नहीं" — विजय प्रताप

विजय प्रताप ने कहा, "जो लोग इस तरह की घटिया हरकतें कर रहे हैं, उनकी मानसिकता विकृत है। नेहरू जी इस देश के पहले प्रधानमंत्री रहे हैं, और मौजूदा सरकार उनके सम्मान की रक्षा तक नहीं कर पा रही है। भाजपा स्मार्ट सिटी का ढोल पीटती है लेकिन फरीदाबाद के मुख्य चौराहे पर CCTV तक नहीं है। यह शहर की सुरक्षा और व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।" उन्होंने यह भी मांग की कि नेहरू जी की प्रतिमा को शीशे (ग्लासआउट) से ढंका जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ऐसा नहीं करता, तो कांग्रेस खुद यह कार्य करवाएगी।

प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

नेता विपक्ष ने प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यदि पहले मामले में समय रहते कार्रवाई होती तो यह घटना दोबारा नहीं होती। अब जनता जानना चाहती है कि आखिरकार इन घटनाओं के पीछे कौन है और प्रशासन क्यों निष्क्रिय बना हुआ है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!