"उनकी मांगे क्या है, नहीं पता..." हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों की मांगों से अनजान दिखे विज

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 25 Jul, 2024 04:48 PM

vij appeared unaware of the demands of the doctors on strike

आज पूरे हरियाणा मे सरकारी डॉक्टर्स अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर है। अनिल विज पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं। हड़ताल पर बोलते हुए पूर्व स्वास्थ्य व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार व डॉक्टर्स के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन उनकी मांगे क्या है...

अंबाला (अमन कपूर): आज पूरे हरियाणा मे सरकारी डॉक्टर्स अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर है। अनिल विज पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं। हड़ताल पर बोलते हुए पूर्व स्वास्थ्य व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार व डॉक्टर्स के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन उनकी मांगे क्या है उन्हें नहीं पता।

शंभू बॉर्डर को खोलने के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है इसके बाद किसान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिले। जिस पर राहुल गांधी ने ने कहा है कि MSP गारंटी किसानों का हक़ वे इसके लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे। इस पड़ राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए विज ने कहा कि राहुल गांधी जी की झूठ बोलने की बड़ी पक्की आदत हो गई है। 55 साल तक उनका अकेले राज रहा तब क्यों नहीं किया। विज ने तंज कसते हुए कहा कि इनका "रसगुल्ले" बांटना इनका काम हो गया है। विज ने कहा कि लोग सब देखते है तब आपकी पार्टी इसके हक में क्यों नहीं रही तब तो बहुत अच्छा टाइम था। वहीं कांग्रेस की सांसद कुमारी सैलना ने कहा है कि कुर्सी को बचाओ और मित्रो पर लुटाओ" यही है सरकार का नारा इस पर विज ने पालटवार करते हुए कहा कि ये तो अपना अपना नजरिया है किसी को ग्लास खाली नज़र आता है किसी को आधा भरा हुआ।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बयान में कहा था कि भाजपा को भाजपा के हर काम पर फुल स्टॉप लगा हुआ है। इसलिए भाजपा का नारा नॉन स्टॉप हरियाणा नहीं फुल स्टॉप हरियाणा होना चाहिए। जिसका अनिल विज मुहतोड़ जवाब दे चुके हैं, लेकिन अब सोशल मिडिया पर इसी को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भिड़ इस पर व्यंग कसते हुए विज ने कहा किअच्छी बात है राजनीती मे हर समय टेंस मूमेंट ही नहीं होने चाहिए थोड़े लाईट मूमेंट भी होने चाहिए और ये अच्छी बात ही कि दोनों आपस मे बात कर रहे है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!