वंदे भारत एक्सप्रैस बनी मां के भक्तों की पहली पसंद, 1 महीने में बिकी 7 करोड़ टिकटें

Edited By Isha, Updated: 14 Nov, 2019 12:43 PM

vande bharat express became the first choice of mother s devotees

दिल्ली-कटरा के बीच चलने वाली देश की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रैस देश ही नहीं, विदेशियों की भी पहली पसंद बन गई है। 5 अक्तूबर से चली इस ट्रेन ने 1 महीने में ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रेलवे से प्राप्त जानका

अम्बाला छावनी (हरिंद्र): दिल्ली-कटरा के बीच चलने वाली देश की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रैस देश ही नहीं, विदेशियों की भी पहली पसंद बन गई है। 5 अक्तूबर से चली इस ट्रेन ने 1 महीने में ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रेलवे से प्राप्त जानकारी अनुसार वंदे भारत एक्सप्रैस ने लगभग 7 करोड़ से अधिक की कमाई की है। नवरात्र पर मां के भक्तों के लिए रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रैस शुरू की थी, ताकि यात्रियों को हवाई यात्रा का अनुभव हो सके और उन्हें कम समय में मां वैष्णो दरबार तक पहुंचाया जा सके।

Image result for vande bharat express

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 22439 / 22440 ने 5 अक्तूबर से 11 नवम्बर के बीच दोनों दिशाओं में 97 प्रतिशत यात्रियों को सफर करवाया है जोकि रेलवे के आंकड़ों द्वारा दर्शाया गया है। दोनों दिशाओं में एग्जीक्यूटिव क्लास में सफर करने वाले लगभग 700 और चेयरकार कोच में सफर करने वाले लगभग 4500 यात्रियों से 7 करोड़ से अधिक राजस्व की प्राप्ति की गई जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अम्बाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रैस में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।वेटिंग लिस्ट भी लंबी होने लगी है।

Image result for vande bharat express"

उन्होंने बताया कि वंदेभारत एक्सप्रैस में सफर करने वाले यात्रियों से कई बार फीडबैक भी लिया गया। अधिकांश यात्रियों ने वंदे भारत एक्सप्रैस में मिलने वाली सुविधाओं का उत्कृष्ट बताया। यही नहीं, आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे खाद्य पदार्थों की भी सराहना की गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!